अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:
सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में राजनीतिक दलों के चुनाव प्रचार के तरीकों में भी तेजी से बदलाव आ रहा है। धुलिया महानगर निगम चुनाव में आम जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सियासी दल प्रचार प्रसार के विभिन्न रूपों को अपना रहे हैं। इस मामले में अनिल गोटे की लोक संग्राम पार्टी अन्य दलों से आगे निकलती दिख रही है। गोटे ने मनपा की 74 सीटों के लिए जहां फेसबुक पर अलग-अलग पेज शुरू कर दिए, वहीं घर घर तक के कार्यकर्ता से सीधा संवाद भी स्थापित हो रहा है।
शुक्रवार को चुनाव प्रचार अभियान को गति देने के लिए इस हाईटेक अस्त्र का जमकर उपयोग करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। जिसे परिवहन विभाग द्वारा हरी झंडी दिखाई दी है लोकसंग्राम ने बीस तो बीजीपी ने एक हाईटेक प्रचार रथ रवाना किए हैं। इन रथों में भाषण, गीत, निर्वाचन क्षेत्र की समस्या आदि के प्रसारण की व्यवस्था की गई है। शहर के दूरदराज इलाकों में इन प्रचार रथों के जरिए भाजपा और लोकसंग्राम अपने प्रचार अभियान को गति देने में जुटी है।
from New India Times https://ift.tt/2PicxMO

Social Plugin