
गडकरी ने यहां एक कार्यक्रम में कहाए श् यह;राम मंदिरद्ध एक सामुदायिक मुद्दा नहीं है। भगवान राम हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रतीक हैं। अगर एक मंदिर उनके जन्मस्थान पर नहीं बनाया जायेगा तो कहां बनाया जायेगा। करोंड़ाें हिन्दुओं की राम के प्रति आस्था है और यह एक भावनात्मक मुद्दा है।
आगामी लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को विकास के मुद्दे पर वोट मांगना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि देश के प्रगतिशील और लोकतांत्रिक राजनीतिक दलों को जातिए धर्म समुदाय अथवा भाषा के आधार पर वोट नहीं मांगना चाहिए ए हालांकि राम मंदिर का मुद्दा इन सबसे अलग है और यह कोई सामुदायिक मुद्दा नहीं है।
परिवहन क्षेत्र के संदर्भ में उन्होंने कहाए श् पिछले 50 सालों में जो काम नहीं हुआ ए वह मोदी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में हुआ है। जलमार्ग परिवहन एक बड़ी सफलता है। अब कोलकाता से पटना माल परिवहन गंगा नदी के जरिए हो रहा है। गडकरी ने मीडिया की भी आलोचना की और कहा कि उसे अपना दायित्व समझना चाहिए। उन्होंने कहा मीडिया को रिपोर्टिंग का अधिकार है लेकिन उसे यह भी जाना चाहिए कि देश का हित क्या है।
from News85.in https://ift.tt/2BsvhEI
Social Plugin