औचक निरीक्षण करने पहुंचे राजस्व व श्रम विभाग के सचिव

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी में अचानक निरीक्षण में आये राजस्व व श्रम विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा ने मोहम्मदी तहसील, विकासखंड मोहमदी, कोतवाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद गांव रविंद्र नगर के बाद आईटीआई का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में संतुष्ट नजर आए प्रमुख सचिव ने अधिकारियों की पीठ थपथपाई। औचक निरीक्षण में प्रमुख रूप से डीडीओ अनिल कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी बीडी वर्मा, तहसीलदार विकास धर दुबे, पुलिस उपाधीक्षक गोला, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह, विकास खंड अधिकारी ए के सिंह, अधिशासी अधिकारी डॉ डी के राय, खंड शिक्षा शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ यादव, नायब तहसीलदार ओ पी मिश्रा, स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



from New India Times http://bit.ly/2V0UIGi