सार्ट सर्किट से दुकान में आग, दुकान में रखा सब कुछ जलकर खाक

बांसडीह(बलिया)। कस्बा के बड़ी बाजार के एक दुकान में मंगलवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सब कुछ जला कर राख हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाने तक उसमें रखे रजाई, गद्दा, रुई, रस्सी आदि जल कर राख हो गए.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बा निवासी शंभू रौनियार की बड़ी बाजार में रुई, रजाई, गद्दा, रस्सी की दुकान है, तथा दुसरी मंजिल पर परिवार के सदस्य रहते है. मंगलवार की रात दुकान बंद कर प्रतिदिन की तरह खाना खाने घर चले गये. अभी खाना ही खा रहे थे कि आस पास के लोगों ने दुकान से धुंआ निकलता देख हल्ला करने के साथ ही दूरभाष से शम्भू के घर पर भी सूचना दी. सूचना मिलते ही दुकानदार बड़ी बजार स्थित दुकान पर पहुंचे. मौके पर प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह भी पहुँच गए. लेकिन देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रुप धारण कर लिया कि घंटो मसक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक दुकान मे रखा सब कुछ जल कर खाक हो चुका था.

The post सार्ट सर्किट से दुकान में आग, दुकान में रखा सब कुछ जलकर खाक appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2T1DEhD
via IFTTT