रसड़ा(बलिया)। कोटवारी मोड़ स्थिति निसिद्दी पीर बाबा मजार के समीप रविवार की दोपहर चूल्हे की निकली चिंगारी से चार रिहायशी झोपड़ियां जल गयी. घंटों मशक्कत के बाद लोग आग पर काबू पाते तब तक एक लाख नगदी समेत दो लाख रुपयो के समान जलकर स्वाहा हो गया. घूरा राम के रिहायशी झोपड़ी को चूल्हे की चिंगारी ने छू लिया. आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक उसके पुत्र संतोष, जवाहर, मनजीत की रिहायशी झोपड़ियों को भी आग ना अपने आगोश में ले लिया. लोग आग पर काबू पाते तबतक घूरा राम की रिहायशी झोपड़ियों में एक लाख नगदी एवं जवाहर, मनजीत की झोपड़ी में रखे अनाज, कूलर, साइकिल, बर्तन, कपड़ा सहित अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुयें जलकर स्वाहा हो गयी. आगलगी के समय महिलाएं ही घर पर थी. जबकि पुरुष सभी चेन्नई बाहर रहते है. पास स्थित फायर बिग्रेड बुझ जाने के बाद पहुंचा. पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने पर मजबूर है.
The post चूल्हे की चिंगारी से चार रिहायशी झोपड़ियां खाक, लाखों का सामान जला appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2AHrMKc
via IFTTT
Social Plugin