BHOPAL: पुलिसकर्मी की बेटी का 5 साल तक हुआ रेप, HOTEL में होता था गंदा काम | CRIME NEWS

भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित होटल राजवंश ( HOTEL RAJVANSH ) में एक पुलिसकर्मी की बेटी के बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। 5 साल पहले इसी होटल में उसका बलात्कार किया गया। फिर यह सब कई बार हुआ। वारदात के समय लड़की 17 साल की थी। अब उसकी उम्र 23 साल हो गई है। युवती के पिता पुलिस कर्मचारी हैं। परिवार व समाज के डर से लड़की अब तक चुप रही। 

सीएसपी लोकेश सिन्हा के मुताबिक 23 वर्षीय युवती ने ये आरोप राम मालवीय नामक युवक पर लगाया है। पीड़िता एक पुलिस कर्मचारी की बेटी है। करीब पांच साल पहले वह स्टेशन बजरिया क्षेत्र में बुटीक का काम सीखने जाती थी। तभी राम से उसकी पहचान हुई। उस वक्त वह 17 साल की थी। राम मालवीय ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और एक होटल में लेजाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। 

फिर यह सिलसिला लगातार चलता रहा। युवती ने जब इंकार किया तो राम मालवीय उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। घबराई लड़की उसकी मांग पूरी करती रही परंतु जब ज्यादती बढ़ने लगीं तो युवती ने सारी बातें अपने परिवार को बता दीं और आरोपी राम मालवीय के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

कपड़ा व्यापारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज / The case of rape against the textile merchant Naresh Harchandani


इधर, बैरागढ़ पुलिस ने 37 वर्षीय महिला की शिकायत पर कपड़ा व्यापारी नरेश हरचंदानी के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज किया है। SDOP प्रेम प्रकाश गौतम के मुताबिक आरोप है कि वर्ष 2009 से नरेश उसके साथ ज्यादती कर रहा है। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2zDKUJc