भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के चुनाव एजेंट रमाकांत भार्गव को अपेक्स बैंक के प्रशासक पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं केदार शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बैंक के एमडी आरके शर्मा भी इस मौके पर मौजूद थे। सोमवार को सहकारी संस्थाएं के रजिस्ट्रार ने इस संबंध में आदेश जारी किए। भार्गव को 7 मार्च 2018 को अपेक्स बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया था। आचार संहिता के चलते उन्हे कुछ समय से लिए हटाया गया था अब हमेशा के लिए छुट्टी कर दी गई है।
मालूम हो कि कुछ जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के चुनाव नहीं होने की वजह से अपेक्स बैंक के संचालक मंडल के चुनाव भी नहीं हो पा रहे हैं। जिसके कारण सरकार ने वहां पर प्रशासक नियुक्त किया था। इसके पहले प्रदेश कांग्रेस की शिकायत पर प्राथमिक सहकारी समितियों में तैनात अशासकीय प्रशासकों को भी हटाया जा चुका था। इन समितियों में भी शासकीय कर्मचारी ही अब प्रशासक बनाए गए थे। सभी प्रशासक भाजपा से जुड़े हुए हैं।
शिवराज सिंह से काफी नजदीकी संबंध हैं
बता दें कि रमाकांत भार्गव के शिवराज सिंह चौहान से काफी नजदीकी संबंध हैं। बुधनी में उनका घर एक पर्यटक स्थल की तरह है। आसपास के गांव के लोग भार्गव का आलीशान बंगला देखने आते हैं। शिवराज सिंह की नजदीकी के चलते ही उन्हे अपेक्स बैंक में प्रशासक बनाया गया था।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2S1JyPA

Social Plugin