महाराष्ट्र से एक ऐसी खबर आई है जो किसानों की तकलीफ का ताजा उदाहरण है. दरअसल, आप जिस प्याज के लिए इन दिनों 15-20 रुपये प्रति किलो मूल्य चुका रहे हैं, उसी प्याज की एक किसान को महज 1.40 रुपये प्रति किलो कीमत मिली. नाराज किसान ने अनूठे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया. उसने प्याज बेचने के बाद मिले पैसे को प्रधानमंत्री को भेज दिया.
---advertisment----
पायें 400रु का Paytm बिल्कुल फ्री, क्लिक करें
मामला नासिक जिले के निफाड तहसील का है. और किसान भी कोई ऐसा वैसा नहीं. संजय साठे उन कुछ चुनिंदा ‘प्रगतिशील किसानों' में से एक है जिन्हें केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने साल 2010 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा से संवाद के लिए चुना था. इस सीजन में साठे ने 750 किलो प्याज उपजाई और उसे बेचने निफाड थोक बाजार गए. वहां पहले तो साठे को 1 रुपये प्रति किलो की पेशकश की गई. काफी मोलभाव के 1.40 रूपये प्रति किलोग्राम का सौदा तय हुआ और साठे को 750 किलोग्राम प्याज महज 1064 रूपये में बेचनी पड़ी.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2Ebf2PT
via
IFTTT
Social Plugin