1. गाजर: पोटेशियम से भरपूर गाजर आपकी रक्त वाहिकाओं और धमनियों को आराम देने में मदद करती है. यह सोडियम के दुष्प्रभावों को बेअसर करती है. यह एथेरोस्क्लेरोसिस और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करती है. आप इसे सब्जी, शोरबे और जूस में शामिल कर सकते हैं.
2. चुकंदर: चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने जबकि विटामिन बी तंत्रिका तंत्र के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है. अध्ययनों में दावा किया गया है कि चुकंदर में नाइट्रेट काफी अधिक पाया जाता है जो नाइट्रिक ऑक्साइड नामक गैस बनाता है. यह गैस आपकी रक्त वाहिकाओं को आराम देने में फायदेमंद होती है, ब्लड फ्लो में सुधार करती है और अस्थायी रूप से ब्लड प्रेशर को कम करती है.
3. मेथी: मेथी के पत्ते और मेथी के बीज में घुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, खासकर एलडीएल को. हाई फाइबर डाइट ब्लड प्रेशर के लेवल से भी जुड़ी हुई है. इसके अलावा, मेथी की पत्तियों और बीज में सोडियम की मात्रा भी बेहद कम होती है.
4. पालक: यह पोटेशियम और ल्यूटिन से भरपूर होता है. ल्यूटिन धमनियों की वॉल्स की मोटाई को रोकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है. इसके अलावा, पालक में फोलेट और मैग्नीशियम भी होता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आपके ब्लड प्रेशर का लेवल कंट्रोल रहे. पालक में बहुत कम कैलोरी होती है, आप इसे सलाद, सैंडविच और लज़ान्या में मिला सकते हैं.
5. मूली: मूली पोटेशियम से भरपूर होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है. आप अपने सलाद में मूली का इस्तेमाल कर सकते हैं या इसे सूप में भी मिला सकते हैं.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2FRd3Ss
via IFTTT

Social Plugin