भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारी स्थानांतरित किये गये हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में श्रीमती विदिशा मुखर्जी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, टीकमगढ़ से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा), (काउंटर मेग्नेट), ग्वालियर
श्री अनुराग सक्सेना, उप सचिव, मध्यदेश शासन, राजस्व विभाग तथा पर्यटन एवं विमानन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, छिंदवाड़ा पदस्थ किया गया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री ऋषि गर्ग मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिन्दवाड़ा को अपर आयुक्त, जनजातीय कार्य विकास विभाग पदस्थ किया गया है। इस आशय का आदेश राज्य शासन द्वारा आज जारी किया गया।
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में पदाधिकारियों और सदस्यों के मनोनयन निरस्त
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में मनोनीत पदाधिकारियों और सदस्यों का मनोनयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश में सर्वश्री जटाशंकर करोशिया अध्यक्ष, सूरज खरे उपाध्यक्ष, सुनील वाल्मिक, रतन सिंह मेहरोलिया, ओमप्रकाश नरवारे उर्फ (पप्पू बडोनी), अमित कछवाहा, बाबूलाल नरवले और श्रीमती ऊषा पति दीना पवार का मनोनयन निरस्त किया गया है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2EIkmuH

Social Plugin