फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ बहराइच (यूपी), NIT:
बहराइच जिला में बीते 24 घंटों में बाघ ने दो तेंदुओं को मौत के घाट उतार दिया है जिससे आस पास के के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
बीते दिन बाघ ने शिकार की गयी गाय के बंटवारे के चलते एक तेंदुए को मौत के घाट उतार दिया था जिसकी सूचना फैलते ही इलाके में बाघ की दहशत फैल गयी, वहीं घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल की ओर डीएफओ सहित वन विभाग की टीम रवाना हो गयी। अभी इस घटना से लोग उबरे भी नहीं थे कि आज फिर बाघ ने एक और तेंदुए का शिकार कर दिया। लगातार दूसरे दिन भी बाघ के तेंदुए को मारने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है और अब हर किसी को अपनी जान की चिंता सताने लगी है। बताते चलें कि मुर्तिहा रेंज में स्थित मझाव ग्राम से सटे जंगली इलाके में कल ही एक टाइगर ने हमला कर एक तेंदुए व गाय को मारने के बाद आज सुबह बाघ ने फिर से हमला कर एक और तेंदुए के शिकार करने का मामला सामने आया है। 24 घंटो के अंदर बाघ के हमले में दो तेंदुए की मौत के बाद इलाके में दहशत फैल गयी है। वहीं वन विभाग की 6 रेंज की टीमें टाइगर को घने जंगल मे वापस भेजने के प्रयास में लगी हुई हैं।
from New India Times https://ift.tt/2SmFVDB

Social Plugin