रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबूआ राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग का महा अधिवेशन महानगरी मुंबई में आगामी 15 दिसम्बर को होने जा रहा है। इस अधिवेशन मे झाबुआ जिले से सेकड़ों सदस्य शिरकत करेंगे।
प्रदेश प्रभारी कीर्तिश जैन व डिप्टी प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमठ ने एनआईटी संवाददाता को बताया कि 15 दिसम्बर को संगठन का स्थापना दिवस है इसलिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवकों का सम्मान भी किया जाना है। इस अधिवेशन में देश के सभी राज्यों से संगठन के सदस्य शिरकत करेंगे। इस वार्षिक अधिवेशन की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्य. प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर एवं नीलेश भनपुरिया ने बताया कि अधिवेशन में संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अन्य व्यक्तियों का सम्मान इस अधिवेशन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा, महासचिव रविन्द्र मिश्रा, आनंद दुबे राज सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा किया जाएगा। आगामी 14 दिसम्बर को देहरादून से मुंबई अधिवेशन में शामिल होंगे, उसके पश्चात वापसी में सरदार सरोवर पर देश की सर्वोच्च्य प्रतिमा का अवलोकन करते हुए वापस लौटेंगे।
from New India Times https://ift.tt/2PsjQBB

Social Plugin