भोपाल। भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक के भांजे विवेक राज सिंह को सिवनी पुलिस अधीक्षक पद से हटा दिया गया है। उन्हे तीन साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर लाया गया था। माना जा रहा है कि भाजपा ने चुनावी जमावट के लिए उन्हे व ऐसे ही करीब आधा दर्जन पुलिस अधीक्षकों को पदस्थ किया था।
इससे पहले भिंड से भाजपा सांसद भागीरथ प्रसाद की बेटी सिमाला प्रसाद को राजगढ़ जिले से हटा दिया गया था। चुनाव आयोग ने भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों की लिस्ट मांगी थी। ऐसे सभी अधिकारियों को हटाया जा रहा है। हालांकि अभी भी कई कर्मचारी और अधिकारी जिलोें में तैनात हैं एवं आरोप है कि वो पार्टियों के लिए काम कर रहे हैं।
विवेकराज सिंह के बदले ललित शाक्यवार को सिवनी भेजा गया है। इसी तरह नरसिंहपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन जो सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग के सगे साडू भाई हैं को हटा दिया गया है। उनकी जगह देवेन्द्र प्रताप सिंह को भेजा गया है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2PFGL0s

Social Plugin