SAGAR: अमित शाह के मंच पर नेताओं के बीच धक्का-मुक्की | MP NEWS

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी सभा की। भाषणों में उन्होंने कांग्रेस और भाजपा में अंतर बताया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधरित पार्टी है। इसी सभा में मंच पर नेताओं के बीच धक्का-मुक्की होते हुए भी नजर आई। सभी नेता शाह को माला पहनाना चाहते थे। पहले मैं के चक्कर में वो एक दूसरे को धकियाते नजर आए। इस तरह के सीन कांग्रेस के मंचों पर हमेशा दिखाई देते हैं परंतु अब भाजपा में भी कांग्रेस कल्चर आता जा रहा है। 

बाद में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस में अगर आपको प्रधानमंत्री बनना है या पार्टी का अध्यक्ष बनना है तो नेहरू या गाँधी परिवार में जन्म लेना होगा और भाजपा में किसी भी गरीब घर में आप जन्म लेते हो तो भी आप योग्यता के आधार पर आगे बढ़ सकते, यही अंतर है कांग्रेस और भाजपा में। 

शाह ने कहा एक तरफ 15 साल की शिवराज सिंह चौहान जी की सरकार है जिसने मध्य प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाया है और दूसरे तरफ कांग्रेस है जिनका ना नेता तय है, ना नीति सिद्धांत तय है। Madhya Pradesh की जनता हमें चौथी बार फिर मौका दे। हम मध्यप्रदेश को विकसित राज्य से समृद्ध राज्य बनाना चाहते है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2QW9pYw