Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने भारत में Realme 1, Realme C1, Realme 2 और Realme 2 Pro चार स्मार्टफोन को अब तक लॉन्च किया है। कंपनी ने रियलमी 2 और रियलमी सी1 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है।
---advertisment----
पायें 400रु का Paytm बिल्कुल फ्री, क्लिक करें
भारत में रियलमी 2 को 8,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। Realme 2 का यह वेरिएंट अब 9,499 रुपये में बिकेगा। गौर करने वाली बात यह है कि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। Flipkart पर यह वेरिएंट अब भी 10,990 रुपये में बेचा जा रहा है।
भारत में रियलमी सी1 को 27 सितंबर को लॉन्च किया गया था। दिवाली फेस्टिव सीजन के लिए कंपनी Realme C1 को भारत में 6,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर बेच रही थी। हैंडसेट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब रियलमी सी1 का 2 जीबी रैम/16 जीबी रैम खरीदने के लिए 7,999 रुपये का भुगतान करना होगा।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2qxABS9
via
IFTTT
Social Plugin