Nokia 3.1 और Nokia 5.1 की कीमत में हुई कटौती




Nokiapoweruser के मुताबिक Nokia 3.1 और Nokia 5.1 की कीमत में गिरावट की गई है। डिस्काउंट के बाद नोकिया 3.1 की कीमत 9,355 रुपये हो गई है, वहीं नोकिया 5.1 की कीमत अब 11,899 रुपये है।

---advertisment----
पायें 400रु का Paytm बिल्कुल फ्री, क्लिक करें

HMD Global ने हाल ही में नोकिया 3.1 को एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर अपडेट किया है और जल्द ही इस स्मार्टफोन को एंड्रॉइड 9 पाई अपडेट मिलने की बात भी कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर नोकिया 5.1 को एंड्रॉइड 8.1 ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था।Nokia 3.1 में 2जीबी रैम / 16जीबी इंटरनल स्टोरेज और 3 जीबी रैम / 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है।  Nokia 5.1 में 16-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा फेस डिटेक्शन ऑटोफोक्स और ड्यूल-एलईडी फ्लैश है। फ्रंट पर सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।डिवाइस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helio P18 CPU और 2जीबी/3जीबी रैम व 16जीबी/32जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ आती है।


from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2zhykPH
via IFTTT