रायपुर। सिने स्टार और कांग्रेस के स्टार प्रचारक राज बब्बर शुक्रवार को फिर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार के लिए उतरे। रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने नक्सलियों को फिर से भटके हुए क्रांतिकारी बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में डॉक्टर साहब 15 सालों में ना तो नब्ज पकड़ पाए और ना ही इलाज कर पाए। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार का जाना तय है, कांग्रेस की सरकार यहां पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। नक्सलियों पर राज बब्बर ने कहा कि गोलियों से सिर्फ आतंकवाद पनपता है।
इसके पहले 3 नवंबर को रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में भी उन्होंने नक्सलियों को क्रांतिकारी बताया था। उनका कहना था कि वो लोग अभाव में हैं, जिनका अधिकारी छीना गया है। वे लोग अपने अधिकार के लिए प्राणों की आहुति दे रहे हैं। इस साथ ही फिर राज बब्बर ने कहा कि वो हिंसा करके गलती कर रहे हैं, क्योंकि गोलियों से हल नहीं होता है।
किसी भी समस्या का हल बातचीत से ही निकलेगा। उनके इस बयान पर भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस नक्सलियों का समर्थन कर रही है। शुक्रवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर की अपनी सभा में कांग्रेस द्वारा अर्बन नक्सलियों का समर्थन करने पर निशाना साधा।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2OxHyfp

Social Plugin