नई दिल्ली। अब तक केवल कांग्रेस के लोग नरेंद्र मोदी को आपत्तिजनक शब्दों से बुलाते थे। अब दूसरी पार्टियों के नेता भी ऐसा करने लगे हैं। पिछले दिनों शशि थरूर ने मोदी को शिवलिंग पर बैठा बिच्छू कहा था। आज आंध्रप्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार में वित्त मंत्री यनामाला राम कृष्णुडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनाकोंडा बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी से बड़ा एनाकोंडा कौन हो सकता है? वह खुद एनाकोंडा की तरह सीबीआई और आरबीआई जैसे संस्थाओं को निगल रहे हैं।
मंत्री ने भाजपा नेताओं को टॉम-डिक और हैरी कहा
राम कृष्णुडू ने तेदेपा की आलोचना पर कहा कि आजकल टॉम, डिक और हैरी भूतकाल की राजनीति की चर्चा कर रहे हैं। भूतकाल, वर्तमान या भविष्य नहीं हो सकता, लेकिन वर्तमान और भविष्य आगे भूतकाल होंगे। तेदेपा के आलोचकों को यह समझना चाहिए। हमारी पार्टी किसी खास दल के विरोध में स्थापित नहीं हुई थी, बल्कि व्यवस्था से लड़ने के लिए इसकी शुरुआत की गई।
मार्च में एनडीए से अलग हुई थी तेदेपा
तेदेपा पहले केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए में शामिल थी, लेकिन आंध्र के लिए विशेष पैकेज की मांग को लेकर नायडू ने मार्च में गठबंधन तोड़ने का फैसला कर लिया था। उन्होंने मोदी सरकार पर आंध्रप्रदेश की जनता के साथ अन्याय और अपमान करने का आरोप लगाया था। कहा था कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में किए वादे पूरे नहीं किए।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2qs2avW

Social Plugin