अमित शाह के अय्यारों ने राऊ का सर्वे किया, जीतू पटवारी को पटकनी देने की तैयारी | MP NEWS

इंदौर। इंदौर की राऊ सीट पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक जीतू पटवारी को पटकनी देने के लिए अमित शाह ने टारगेट सेट कर दिया है। बीते रोज गुजरात से अमित शाह के अय्यार राऊ पहुंचे और सर्वे किया। वो किसी भी कीमत पर जीतू पटवारी से यह सीट छीनने की प्लानिंग कर रहे हैं। 

बीते रोज गुजरात के भरूच और बड़ौदा की चार सदस्यीय टीम ने राऊ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर यहां के हालातों का जायजा लिया। बीजेपी के दावेदारों के इंटरव्यू लिए। साथ ही राऊ के मुद्दों और जातीय समीकरणों की रिपोर्ट भी तैयार की। पिछले चुनाव में यहां खाती समाज के जीतू पटवारी ने अपने ही समाज के जीतू जिराती को साढ़े अठारह हजार वोटों से हराया था। राऊ में खाती समाज के साढ़े छह फीसदी वोट हैं।

राऊ में जातीय समीकरण कुछ इस तरह हैं
यहां कुल 2 लाख 88 हजार वोटर हैं। इनमें से 
खाती समाज के 19 हजार, 
पाटीदार-16 हजार, 
गारी- 12 हजार,
मराठी- 35 हजार, 
ब्राह्म्ण 35 हजार, 
राजपूत-26 हजार, 
बलाई-17 हजार, 
भील-25 हजार और 
मुस्लिम समाज के 28 हजार
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2yRRwmR