भोपाल। भाजपा के पेरोल पर काम कर रहे सोशल मीडिया एक्टिविस्ट कोई दलील नहीं दे सकते क्योंकि यह फोटो भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र जारी करने से ठीक पहले का है। अब जरा नेताओं के चहरे देखिए, किसी के चेहरे पर आत्मविश्वास, गर्व, प्रसन्नता ऐसा कोई भाव दिखाई देता है क्या ?
चित्र में बांयी ओर से सबसे पहले नजर आ रहे हैं
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह। चेहरे का भाव बता रहा है कि मजबूरी है इसलिए कुर्सी पर बैठे हैं।
वित्तमंत्री अरुण जेटली: किसी को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। कैमरों की तरफ देखने की कोशिश तक नहीं कर रहे।
सीएम शिवराज सिंह: चेहरे पर झूठी मुस्कुराहट साफ नजर आ रही हैं।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह: सशरीर उपस्थित परंतु ध्यान कहीं और है। दिमाग में कुछ चल रहा है जिसे रोका नहीं जा सकता।
बता दें कि इस बार मध्यप्रदेश चुनाव में भाजपा की तरफ से सीएम शिवराज सिंह के साथ उपस्थिति तो लगभग सभी नेताओं की दिखाई दे रही है परंतु सक्रियता समझ में नहीं आ रही है। आम जनता के मन में क्या चल रहा है यह तो नतीजों के बाद पता चल जाएगा परंतु भाजपा के दिग्गज नेताओं के मन में क्या चल रहा है, यह कभी किसी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होगा। हां इतना जरूर दावे के साथ कहा जा सकता है कि भाजपा में इस बार वो उत्साह, गर्व और आत्मविश्वास नहीं है जो 2003,2008 और 2013 में हुआ करता था।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2FteqXA

Social Plugin