ग्वालियर। पूर्व जिला महामंत्री प्रेमशकंर कुशवाह ने जहर खा लिया। वो टिकट की दावेदारी कर रहे थे। इससे पहले वो ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास जयविलास पैलेस के सामने धरने पर भी बैठे थे। उन्हे पूरा विश्वास था कि सिंधिया की कृपा से अंतत: उन्हे टिकट मिल ही जाएगा। उन्होंने नदी गेट सामने लगी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के सामने जहर खाया है। कुशवाह वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। जयारोग्य अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल में कांग्रस नेताओं का हुजूम लगा हुआ है।
प्रेमसिंह कुशवाह ग्वालियर दक्षिण और ग्वालियर पूर्व विधानसभा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें कहीं से टिकट नहीं दिया। बीते रोज ग्वालियर दक्षिण से सुरेश पचौरी समर्थक प्रवीण पाठक का टिकट घोषित होते उनकी आखिरी उम्मीद भी ख़त्म हो गई। टिकट की घोषणा के बाद से ही प्रवीण का विरोध हो रहा था। ग्वालियर शहर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टर फाड़ दिए गए थे।
प्रेमशंकर ने अपने समर्थकों के साथ जयविलास पैलेस के सामने धरना दिया था। बताया जा रहा है कि प्रेमशंकर को उम्मीद थी कि पार्टी अंतिम समय पर उम्मीदवार बदलकर उनका नाम घोषित कर देगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। नामांकन के आखिरी दिन फार्म भरने का समय निकल जाने के बाद उन्होंने जहर खा लिया।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2JSl5Jk

Social Plugin