शिवराज सिंह के बहनोई कमिश्नर और नरोत्तम मिश्रा के कमिश्नर दामाद को हटाने की मांग | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ने भोपाल संभाग के आयुक्त कविन्द्र कियावत, नगर निगम आयुक्त अविनाश लवानिया और हुजूर विधानसभा क्षेत्र के पांच पुलिसकर्मियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाने की मांग की है। 

कांग्रेस ने आयोग को लिखा है कि भोपाल संभाग आयुक्त कविन्द्र कियावत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बहनोई लगते हैं। क्योंकि उनकी पत्नी जयश्री कियावत मुख्यमंत्री की राखी बहन है। इसी तरह नगर निगम आयुक्त अविनाश लवानिया दतिया से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा के दामाद हैं। ये लोग सत्ताधारी दल के पक्ष में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा भोपाल स्थित विधान सभा क्षेत्र हुजूर के अंतर्गत कोलार थाने में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा खुलकर भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के पक्ष में भाजपा एजेंट के रूप में कार्य किया जा रहा है और कांगे्रस के छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है। 

इनमें थाना प्रभारी सुनील शर्मा, सहायक पुलिस निरीक्षक शुभम पाठक, गनगेन हाकिम सिंह सहित देवास नगर निगम कर्मचारी सूर्यप्रकाश तिवारी और शासकीय कर्मचारी कमलेश ठाकुर शामिल हैं। निष्पक्ष चुनाव के लिये इन अधिकारियों को वर्तमान पद स्थापना स्थान से अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना आवश्यक है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2DIkGZT