भोपाल। सर्द हवाएं उत्तर से दक्षिण की तरफ आ रहीं हैं। ये काफी तेजी से बढ़ रहीं हैं और प्रभावशाली स्थिति में है। माना जा रहा है कि आने वाले 2-3 दिनों में मध्यप्रदेश में कोहरे की चादर नजर आने लगेगी। पहाड़ों की ओर से मैदानों की ओर ठंडी बयार बह रही है। जबकि अगले दो दिनों में प्रदेश में रात का पारा एक से दो डिग्री तक और कम हो सकता है। रात ही नहीं दिन का पारा भी लगातार कम हो रहा है।
मौसम में और भी बदलाव हो सकते हैं। 10 व 11 नवंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में धुंध भी दस्तक दे सकती है। इससे लोगों को अबकी बार नवंबर में दिसंबर जैसी ठंडक देखने को मिल सकती है। ऐसा पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण भी है, क्योंकि पिछले दो से तीन दिनों में पहाड़ों में खूब बर्फ पड़ी है।
पश्चिम विक्षोभ से बढ़ेगी ठंडक
09 नवंबर को फिर से पश्चिम विक्षोभ असर दिखा सकता है। इससे पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में पहाड़ों से हवाएं जब मैदानों का रूख करेंगी तो मैदानी इलाकों में पारा डाउन होने की संभावना बनेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में जो ठंडक अचानक बढ़ी है, इसका सबसे बड़ा कारण मैदानों की ओर पहाड़ों से चल रही ठंडी हवा है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Ph65dS

Social Plugin