बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला के मद्देनजर नजर और कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जिला प्रशासन मुश्तैद है. सारी तैयारियां पूर्ण हो गई है. दर्शनार्थियों व स्थानार्थियों का रेला उमड़ पड़ा है.
रेल प्रशासन सुस्त दिख रहा है. बता दें रेल विभाग द्वारा हर वर्ष मेल , पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव प्रत्येक छोटे बड़े स्टेशनों पर होता था.
लेकिन इस बार डीआरएम पीआरओ अशोक कुमार ने फोन पर बताया कि ट्रेनों के ठहराव के बारे में कोई सूचना नही है. रेलवे सुरक्षा बल अपनी तरफ से डॉग स्कॉयड के साथ जाँच में जुट गया है।. अमित कुमार राय इंस्पेक्टर आरपीएफ बलिया ने बताया
पिछले दिनों अमृतसर हुए बम विस्फोट के बाद बलिया जिला प्रशासन ने 22/23 नवम्बर 2018 कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया है.
साथ ही बम निरोधक दस्ता की ड्यूटी लगाई गई है. पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि गंगा स्नान में होने वाली भीड़ को देखते हुए इस तरह की व्यवस्था की गई है. यहाँ कार्तिक पूर्णिमा के दिन लाखो श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते है.
The post LIVE VIDEO_ ददरी मेला: तैयारी पूर्ण, पहुंचने लगे श्रद्धालु appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2QbDS89
via IFTTT
Social Plugin