इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च हुआ Lenovo Z5 Pro


Lenovo ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Z5 Pro लॉन्च कर दिया है | इस फोन की कीमत 18, 990 रुपये रखी है. फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है तो वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज. स्मार्टफोन 11 नवंबर से चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगा.

---advertisment----
पायें 400रु का Paytm बिल्कुल फ्री, क्लिक करें

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर की सुविधा दी गई है |  ये लेनोवो का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है. स्मार्टफोन में 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. वहीं फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 16 और 8 मेगापिक्सल का है. फोन की बैटरी 3350mAh की है. फोन में 6.39 इंच का फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है.


from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2P6viI2
via IFTTT