बिहार के इंजीनियरिंग छात्र का शव फांसी पर झूलता मिला | INDORE NEWS

इंदौर। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 22 वर्षीय छात्र ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें खुद को मौत का जिम्मेदार बताते हुए लिखा है 'मैं माता-पिता के काम नहीं आ सका। मेरी मौत का जिम्मेदार मैं हूं। इसके लिए घर वालों को परेशान नहीं किया जाए। दोनों बहनों का ख्याल रखना। उन्हें अच्छे से पढ़ाना।

दोस्त बोला- वो दोपहर से नहीं खोल रहा था दरवाजा

हीरा नगर थाने के एएसआई हारुन कुरैशी ने बताया कि मृतक का नाम सौरभ कुमार सिंह था। वह बिहार का रहने वाला था। यहां सुयश विहार काॅलोनी में दोस्तों के साथ रहता था। दोस्त साकेत ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर वह कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो वह फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सौरभ ने मरने से पहले सुसाइड नोट परिवारवालों के लिए छोड़ा है, जो पुलिस को जमीन पर मिला।

पेपर भी देने नहीं गया था 

एसआई कुरैशी ने बताया कि सौरभ बंसल काॅलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। इसी तीसरे सेमेस्टर में ये फेल हो गया था और दोस्त आगे निकल गए थे। इसके बाद से पिछले एक साल से डिप्रेशन में आ गया था। पढ़ाई भी ठीक से नहीं कर रहा था। पिता बिहार के चंपारण में खेती करते हैं। दोस्त ने बताया कि सोमवार को उसका पेपर था, वह भी देने नहीं गया था।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2qSLkqv