इंदौर। शहर के मल्हारगंज थाना इलाके के छीपाबाखल में स्थित एक घर में अचानक आग लग गई। घर में कुल 9 लोग थे। 7 लोग आग से बचकर बाहर निकल आए परंतु 15 वर्षीय बालक और एक महिला घर में ही फंस गए। उन्हे बचाने के लिए एक युवक अंदर गया लेकिन वो भी आग की चपेट में आ गया। तीनों जिंदा जल गए। उनके शव मिले हैं।
बताया जाता है कि यह आग रात के समय लगी। लपटें तेज हुईं तब घरवालों को आग का पता चला और वो बदहवास बाहर की तरफ भागे। परिवार के 7 लोग जान बचाने में कामयाब हो गए परंतु 15 वर्षीय बालक कासिम और एक महिला नजमा अंदर ही फंस गए। एक युवक सलीम उन्हे बचाने के लिए घर के अंदर गया परंतु वो भी हादसे का शिकार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास के घरों में भी पहुंच गईं थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी बात कर रही है। आग लगने का मुख्य कारण अभी नहीं चल पाया है। वहीं इस घटना से इलाके के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Q9zgza

Social Plugin