भोपाल। होशंगाबाद जिले में पांच वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच दिन से लापता बालिका की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ तो लिया लेकिन गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर को फूंक दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
घटना होशंगाबाद के पिपरिया थाने की है। एक घर के सामने से आरोपी युवक एक पांच साल की बालिका को लेकर फरार हो गया। इसके बाद उसने नाबालिग के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। पांच दिन बाद बालिका की लाश मिली। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं लोगों ने आरोपी की बहन के घर को भी फूंक दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिपरिया थाने के सामने लोगों ने जमकर नारेबाजी की और इसके बाद बाजार भी बंद करवा दिया और मंगलवारा चौक पर जाम लगा दिया है। इसके बाद एसपी अरविंद सक्सेना मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को समझाइश दे रहे हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2AKeaPx

Social Plugin