
योगी ने गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के प्रतिभागी पहलवानों को बधाई देते हुए कहा कि विकास में शिक्षा के साथ साथ खेलो का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि कुश्ती राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय खेल है जो प्राचीन काल से ही गांव में त्यौहरो एवं विशेष अवसरो पर कुश्ती होती आ रही है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर ने राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवान दिये है जिससे इसका नाम रोशन हुआ है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने श्श्खेलो इण्डिया खेलोश्श् के नाम पर खेल को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य प्रारम्भ किया है। वहीं प्रदेश सरकार ने भी इस दिशा में बेहतर प्रयास किया है। गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश के पदक प्राप्त खिलाड़ियो को पुरस्कार वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि पुरूष खिलाड़ियो के लिए लक्ष्मण पुरस्कार तथा महिला खिलाड़ियो के लिए रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार के तहत पुरस्कार दिये जाने की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो के प्रति हमारे युवाओ के मन में एक अच्छा भाव पैदा हुआ हैं। प्रदेश के अन्दर नेशलन स्तर की भी प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने यह भी बताया कि ओलम्पिक पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियो को राज पत्रित पद दिये जाने की व्यवस्था की गई है।
from News85.in https://ift.tt/2zfRky1
Social Plugin