सिकंदरपुर(बलिया)। मनियर मार्ग के शेखपुर चट्टी पर पास देने के विवाद में बाइक सवारों ने एक अन्य बाइक सवार युवक को मार पीट कर घायल कर दिया. घायल का इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा है.
नगर के मोहल्ला गन्धी निवासी जावेद अहमद(30) अपने दोस्त बेचन गुप्त के साथ मनियर से वापस आ रहा था. वह जब शेखपुर शिव मंदिर के समीप पहुंचे तो तीन बाइकों पर सवार कुछ युवकों से पास देने को ले कर विवाद हो गया. इस बात को लेकर दबंगों ने जावेद की पिटाई कर घायल कर दिया. तथा मौके से भाग गए. सूचना पा कर हल्का सिपाही गोविंद मौर्य ने घायल जावेद को इलाज हेतु सीएचसी पहुंचाया.
The post साइड मांगने को लेकर विवाद, चला मुक्का लात, एक घायल appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2Bp8pXK
via IFTTT
Social Plugin