भूस्खलन में दबकर चार मजदूरों की मौत की आशंका

कोडइकनाल,  तमिलनाडु के चिन्नापल्लम में भूस्खलन की चपेट में आकर निर्माण कार्य में लगे चार मजदूरो की मौत होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक सभी मजदूर सालेम जिले के रहने वाले हैं जो कल देर रात भारी बारिश के बाद हुए

भूस्खलन के मलबे में दब गए। मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं। साथ ही भूस्खलन की वजह से बंद हुए कोडइकनाल-पलानी मार्ग को फिर से खोल दिया गया है।



from News85.in https://ift.tt/2DrLZXd