
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर गोपाल चंद डाड द्वारा सिवनी एवं केवलारी रिटर्निंग आफीसरों को निर्देशित किया है कि वे विधानसभा क्षेत्र सिवनी कॉंग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह चंदेल और विधानसभा क्षेत्र केवलारी भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्राप्त करें कि क्यों न कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित पेड न्यूज का व्यय उनके चुनाव व्यय में शामिल किया जाये।
रिटर्निंग ऑफीसरों को निर्देशित किया गया है कि वे पेड न्यूज के इन प्रकरणों में संबंधित प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर उनसे 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त करें कि क्यों न पेड न्यूज का यह खर्च उनके चुनाव व्यय में शामिल किया जाये।
from News85.in https://ift.tt/2OXjO4G
Social Plugin