
इस आशय की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की आधे दर्जन से अधिक उग्रवादी घटनाओं के सिलसिले में पुलिस को तलाश थी। यादव पर पुलिस मुठभेड़ और गढ़वा के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह (राजद) पर जानलेवा हमले करने जैसे गंभीर आरोप हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यादव ने सबसे पहली उग्रवादी गतिविधि भाकपा(माओवादी) से जुड़कर 2008 से शुरू किया। फिर वह 2012 में जेजेएमपी में शामिल होकर आपराधिक-उग्रवादी घटनाओं को अंजाम देने लगा था। उन्होंने बताया कि यादव को जब गिरफ्तार किया गया, वह निहत्थे अपने परिजनों से मिलने रामगढ़ आया हुआ था।
from News85.in https://ift.tt/2OmqQj9
Social Plugin