रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के मदरानी माधव कॉन्वेंट स्कूल मदरानी में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अनेक विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेते हुए फूल, पत्तियों और रंगों से विभिन्न आकृतियों की रंगोलियाँ सजाई गई।
रंगोली के माध्यम से मेरा वोट राष्ट्र के लिए एवं चलो करे मतदान , बेटी बचाओं और पर्यावरण प्रदूषण के ऊपर रंगोलियाँ संदेश पूर्ण चित्रांकन किया गया। जिसमे चार समहू के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया प्रथम पर नीला समहू, दूसरे स्थान पर पीला समूह, एवं तीसरे स्थान पर लाल समूह रहा।
संस्था संचालक श्री महेश वर्मा,श्री गणपत सोनी, निलेश कटारा, अविनाश डामोर, श्रीमती मधुबाला डामोर, एवं श्रीमती कमला भाभर, ने सभी समूह में प्रतियोगिता का अवलोकन कर सर्वश्रेष्ठ रंगोली बनाने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन कर रंगोली के महत्व पर जानकारी देते हुए दीपावली की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी !
from New India Times https://ift.tt/2PamNvB



Social Plugin