
इस युवक को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने करेली से इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि फिल्म में काम मांगने के लिए आरोपियों ने छोटा राजन का शूटर बनकर अभिनेता सलमान खान को धमकी दी थी. फिलहाल मुंबई क्रांइम ब्रांच के हाथ लगे आरोपी शेरा को लेकर टीम मुंबई रवाना हो गई है.
करेली इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाप बांद्रा पुलिस थाने में सुपरस्टार सलमान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कुछ दिन पूर्व एफआईआर दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने बताया कि, आरोपी शेरा मुंबई में परिवार के साथ रहता है. उसकी फिल्मों में काम करने की इच्छा थी. इसलिए उसने सलमान से काम मांगा था. इसके लिए कई बार उसने सलमान से मिलने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा के चलते उसे सलमान खान से मिलने नहीं दिया गया.
from News85.in https://ift.tt/2DM1KZV
Social Plugin