वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी नगर में उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष और महामंत्री ने संगठन का विस्तार करते हुए नगर के युवा पत्रकार मोहम्मद आसिफ (शीबू), मोहम्मद इलियास, शावेज खान, महेश श्रीवास्तव व शिवम राठौर को प्रचार-प्रसार का कार्यभार और संगठन से संबंधित सूचनाएं प्रेस को जारी किए जाने के लिए मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया है। लंबे अंतराल के बाद पहली बार नगर उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव न होकर सर्व सम्मत से निर्विरोध चुनाव किया गया था। इससे पूर्व व्यापार मंडल का चुनाव निकाय या ग्राम प्रधान चुनाव की भांति खासा महंगा और हंगामेदार हुआ करता था। इस बार व्यापारियों ने चुनाव न करा कर सर्वसम्मति से निर्विरोध मनोनय प्रक्रिया अपनाने का मन बना लिया था जिसके अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता महामंत्री कुंदन रस्तोगी और विजय सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया था। नवनियुक्त अध्यक्ष व महामंत्री ने संगठन का विस्तार ऐसा करते हुए नगर के युवा पत्रकार मोहम्मद आसिफ (शीबू) को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, मोहम्मद इलियास, शावेज खान, महेश श्रीवास्तव व शिवम राठौर को प्रिंट मीडिया संगठन से जुड़े कार्यों के प्रेस विज्ञप्ति जारी करने एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपते हुए मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत कर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया। सभी पत्रकारों के मनोनयन पर नगर के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
from New India Times https://ift.tt/2DJnDsW

Social Plugin