वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ के ब्लाक कुंभी की ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले में विधायक अरविंद गिरी भारी पड़े। आपको बताते चलें कि जैसे ही तहसील गेट में वीडीसी अंदर जा रहे थे उसी समय भाजपा के दोनों पक्षोंमें जमकर बातचीत व नोकझोंक हुई और प्रशासन वहां पर खड़ा खड़ा तमाशा देखता रहा। दोपहर करीब 12:00 बजे से वीडियोग्राफी के बीच बंद कमरे में एक एक करके के वीडीसी से ब्लॉक प्रमुख के पक्ष अथवा विपक्ष में शपथ पत्र लिया गया, यह कार्यवाही दोपहर के 12:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक चली।
उप जिलाधिकारी गोला अखिलेश यादव से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक अरविंद गिरि के साथ जाकर 23 अक्टूबर को 99 बीडीसी सदस्यों ने मौजूदा ब्लाक प्रमुख कुंभी के खिलाफ जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था, जब जिला अधिकारी ने जांच की तो उसमें लगभग 92 शपथ पत्र सही पाए गए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा सिंह के साथ सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह व राज्य मंत्री के दामाद ठाकुर प्रसाद गंगवार, विजय शुक्ला रिंकू, मुन्ना लाल अवस्थी की मौजूदगी में जिला अधिकारी के समक्ष लगभग 68 या 69 शपथ पत्र सौंपे गए थे। जिला अधिकारी ने जब उन सभी शपथ पत्रों की जांच कराई तो उसमें से कुछ ऐसे शपथ पत्र मिले की ब्लाक प्रमुख के पक्ष और विपक्ष दोनों में पाए गए। जिलाधिकारी के आदेशानुसार गुरुवार को उप जिला अधिकारी गोला अखिलेश यादव ने सभी बीडीसी सदस्यों को बुलाकर गोपनीय तरीके से वीडियोग्राफी के बीच में एक-एक करके सदस्यों के शपथ पत्र लेकर जिला अधिकारी को सौंप दिया है। अब जो भी फैसला लेना है वह 23 नवंबर को जिला अधिकारी लेंगे।
from New India Times https://ift.tt/2JAhoaS

Social Plugin