दलित की हत्या पर हुआ प्रदर्शन, आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 38 वर्षीय दलित व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उसका शव उसके घर के बाहर फेंक दिया गया।मृतक के परिवार के सदस्यों ने हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी फरार है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मनोज कुमार काम पर गया था लेकिन घर नहीं लौटा। बाद में उसका शव मुजफ्फरनगर में पुरकाजी पुलिस थाने के तहत आने वाले हरेती गांव में उसके घर के बाहर फेंक दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई की शिकायत पर तीन व्यक्तियों सुरेंद्र, यशपाल और सुखबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।मृतक के परिवार के सदस्यों ने हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी फरार है।



from News85.in https://ift.tt/2PzyoEt