आधी रात को मुंबई में भागवत से मिले अमित शाह,जानिए क्यों….

मुंबई,  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से शुक्रवार को महाराष्ट्र के भायंदर में मुलाकात की। भायंदर में संघ की तीन दिवसीय बैठक चल रहा है।

शाह रात करीब दो बजे शहर पहुंचे और सीधे भायंदर में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी गये। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज खत्म होगी।

आरएसएस के पदाधिकारी ने हालांकि शाह और भागवत की बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘बैठक पार्टी (भाजपा) से संबंधित थी, ना कि आरएसएस सम्मेलन के बारे में थी।’’

from News85.in https://ift.tt/2CUWd28