
केजरीवाल ने हिन्दी में ट्वीट किया, ‘‘खट्टर के बयान को लेकर महिलाओं में गुस्सा है। महिलाओं का कहना है कि जब एक मुख्यमंत्री उनके खिलाफ इस तरह का बयान दे सकता है तो उनके राज्य में महिलाएं कैसे सुरक्षित हो सकती है।’’
खट्टर ने पंचकूला जिले के कालका शहर में कहा था,‘‘सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि बलात्कार और छेड़खानी की जो घटनाएं हैं, यह 80 से 90 प्रतिशत जानकारों के बीच में होती हैं। आरोपी और पीड़ित एक दूसरे को जानते हैं। कई मामलों में तो वे एक दूसरे को लम्बे समय तक जानते हैं और एक दिन बहस हो जाती है तो उस दिन एफआईआर दर्ज करा दी जाती है और कहा जाता है कि ‘उसने मेरा बलात्कार किया।’’
from News85.in https://ift.tt/2qUwvUh
Social Plugin