लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के अलग-अलग दो जुलूस में दुर्घटना, एक की मौत, दो घायल

सिकंदरपुर( बलिया)। माँ लक्ष्मी के मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार रूद्रवार गांव के युवक मूर्ति विसर्जन हेतु ट्रैक्टर ट्राली पर मूर्ति रखकर व पिकप पर डीजे बांध कर गांव से कठौड़ा घाघरा नदी के किनारे ले जा रहे थे. पिकप पर डीजे के ऊपर गांव ही के दो युवक बैठे हुए थे. गांव के पश्चिमी छोर पर पिकप असन्तुलित होकर पलट गयी. जिससे डीजे पर बैठा मन्नू गोंड उम्र 18 वर्ष पुत्र रवि प्रसाद गोंड व प्रिंस 25 वर्ष पुत्र दयाशंकर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लाया गया. जहां डॉक्टरों ने मन्नू गोड़ को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि प्रिंस का इलाज चल रहा है.

दूसरी ओर मालदह गांव में मूर्ति विसर्जन हेतु ट्रैक्टर ट्राली पर जा रहे एक 14 वर्षीय बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. सुधांशु(14) पुत्र ईश्वर गोंड ट्राली पर मूर्ति विसर्जन हेतु जा रहा था. ट्राली के किनारे खड़ा होने के कारण रास्ते की दीवाल से उसका बाँह घिस गई. जिससे उसकी अंगुली कट गई. उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लाये जहां से डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

The post लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के अलग-अलग दो जुलूस में दुर्घटना, एक की मौत, दो घायल appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2SZnO7N
via IFTTT