सायकिल पर दूध का बाल्टा लिए जा रहे दूधिया को जुगाड़ गाड़ी ने मारा धक्का, दूधिया घायल

सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर-बिल्थरारोड मार्ग पर करमौता गांव के समीप गुरुवार को सुबह 10 बजे के लगभग साइकिल सवार दूध विक्रेता को जुगाड़ गाड़ी ने पीछे से धक्का मार दिया. जिससे वह घायल हो गए. गाजीपाकड़ गांव निवासी मनन चौधरी (45) रोज की भांति करमौता गांव में बल्टा लेकर साइकिल से दूध लेने जा रहे थे. इसी बीच पीछे से आ रही जुगाड़ गाड़ी ने उन्हें धक्का मार दिया.

The post सायकिल पर दूध का बाल्टा लिए जा रहे दूधिया को जुगाड़ गाड़ी ने मारा धक्का, दूधिया घायल appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2zmjSVT
via IFTTT