चौकी इंचार्ज ने पकड़ा बैटरी चोर

सिकंदरपुर(बलिया)। चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय अपने हमराही धर्मेंद्र सिंह और विवेक कुमार के साथ शनिवार को नगर के खानचक में छापा मारकर चार बैट्रियों सहित चोर को गिरफ्तार कर लिया. जिसे बाद में संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जिला जेल भेज दिया.

शनिवार की सुबह भोर में चौकी प्रभारी अपने हमराहियों के साथ गस्त पर थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी 2 दिन पूर्व चोरी गई सोलर बैटरीयां खानचक में एक व्यक्ति अपने छप्पर के अंदर छुपा कर रखा हुआ है. चौकी प्रभारी मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति अभिमन्यु उर्फ मोनू पुत्र स्वर्गीय चंद्रमा राजभर उसी छप्पर में सोया हुआ था. उसे हिरासत में ले छानबीन शुरू किया तो छप्पर में पुवाल के नीचे काले बक्से में दबा कर रखी गई बैट्रियां पाई गई. हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ शुरू किया तो उसने दो दिन पूर्व चोरी करने की बात स्वीकारी.

The post चौकी इंचार्ज ने पकड़ा बैटरी चोर appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2zhRDbs
via IFTTT