
1. यह कैल्शियम से भरपूर होता है और इसके सेवन से सर्दी के दिनों में होने वाली जोड़ों की समस्या नहीं होती।
2. बाजरा काफी भारी होता है जिससे इसकी रोटी खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती। इसमें ट्रायप्टोफेन अमीनो एसिड पाया जाता है जिससे पेट भरा-भरा लगता है।
3. काफी लोग आजकल मोटापे के शिकार है उनके लिए बाजरे की रोटी वरदान जैसी है। सर्दी में भूख अधिक लगती है और इससे वजन काफी बढ़ जाता है लेकिन बाजरे की रोटी खाने से वजन काफी नियंत्रित हो जाता है।
4. इसमें भरपूर मात्रा में डायट्री फाइबर होते हैं जो पाचन में लाभकारी होते हैं जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है और दिल की बीमारियों का खतरा नहीं रहता।
5. गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की गोलियां खाने के स्थान पर रोज बाजरे की दो रोटी खाना चाहिए।
6. बाजरे में आयरन भी इतना अधिक होता है कि खून की कमी से होने वाले रोग भी नहीं होते।
7. लीवर की सुरक्षा के लिए भी इसका सेवन लाभकारी है।
8. उच्च रक्तचाप और अस्थमा जैसी बीमारियों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।
from News85.in https://ift.tt/2D3GJZw
Social Plugin