कीनाराम घाट पर स्नान खतरे से कम नहीं, शिवरामपुर घाट पर ही जाएं श्रद्धालु

बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो, इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सिटी मजिस्ट्रेट डॉ विश्राम ने एक बार फिर साफ किया है कि कीनाराम घाट पर स्नान नहीं होगा. वहां स्नान करना खतरों से मोल लेना होगा. इसके लिए उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि कीनाराम घाट पर नहीं जाकर सुरक्षित घाट शिवरामपुर घाट पर ही जाएं. हालांकि किनाराम घाट पर जाने वाले रास्तों पर मजबूती से बैरिकेडिंग होगा. पुलिस के जवान भी उन रास्तों पर मुस्तैद रहेंगे और उधर जाने से लोगों को रोकेंगे. लेकिन श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान के लिए सुरक्षित घाट पर ही जाना उचित होगा.
उल्लेखनीय है कि पहले से ही कीनाराम घाट खतरनाक रहा है. किनारे पर ही गहरा पानी होने के नाते वहां आए दिन अनहोनी सुनाई देती है. इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा इसे प्रतिबंधित भी कर दिया गया है. इसीलिए कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को उधर जाने से रोका जाता है. बावजूद इसके किसी अन्यत्र रास्ते से लोग उधर चले जाते हैं. प्रशासन ने ऐसे लोगों से अपील की है कि किनाराम घाट पर स्नान करने कत्तई न जाएं.

The post कीनाराम घाट पर स्नान खतरे से कम नहीं, शिवरामपुर घाट पर ही जाएं श्रद्धालु appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2qXxKCd
via IFTTT