मप्र में आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक हुईं कई बडी़ कार्रवाइयां

अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने मीडिया को बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 26 हजार 812 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये है। इसी क्रम में 2 हजार 484 अवैध हथियार जब्त किये गये है। इसके साथ ही 2 लाख 50 हजार 17 शस्त्र थानों में जमा कराये गये है।
सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 15 लाख 46 हजार 491 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। जिनमें से 14 लाख 94 हजार 450 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 11 लाख 98 हजार 628 प्रकरण पंजीबद्ध कर 11 लाख 66 हजार 21 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 3 लाख 47 हजार 863 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 लाख 28 हजार 429 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। वाहनों के दुरूपयोग पर 9 हजार 442 प्रकरण पंजीबद्व किये गये हैं



from New India Times https://ift.tt/2Jynlp3