छात्रसंघ की नई टीम ने प्राचार्य से की पुस्तकालय में दुर्व्यवस्था की शिकायत

सिकंदरपुर(बलिया)। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम के छात्र-छात्राओं ने छात्रसंघ अध्यक्ष अतुलेश कुमार यादव व महामंत्री मिथिलेश कुमार यादव के नेतृत्व में प्रचार्य उदय पासवान को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें पुस्तकालय में पुस्तक उपलब्ध न रहने की शिकायत दर्ज कराई. पुस्तकालय में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा छात्र-छात्राओं से अभद्र भाषा व तानाशाही रवैया का आरोप लगाया है. कहा है कि यदि इसमें सुधार नहीं होता है तो सभी छात्र आंदोलन को बाध्य होंगे. रजनीश कुमार यादव, अर्जुन कुमार वर्मा, अजीत पासवान, अजय कुमार चौहान आदि उपस्थित रहे.

The post छात्रसंघ की नई टीम ने प्राचार्य से की पुस्तकालय में दुर्व्यवस्था की शिकायत appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2zZFFTn
via IFTTT