मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
एमागिर्द इलाक़े के क़द्दावर भाजपा नेता डॉ फिरोज बेग अपने समर्थकों सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने डा फिरोज़ बेग सहित समर्थकों को कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र महाजन , ग्रामीण कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष किशोर महाजन ,यशवंत चौकसे , मोहम्मद इकराम अंसारी गब्बू सेठ ,अकील औलिया , हमीद क़ाज़ी , एडवोकेट वसीम खान,हेमंत पाटिल सहित बड़ी संख्या कांग्रेसजन उपस्थित थे।
चुनाव में कतिपय उम्मीदवारों द्वारा एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है, कुछ दिनों पहले आप की बुरहानपुर की ज़िला उपाध्यक्ष रश्मि शेख ने आप पार्टी को तिलांजलि दे कर कांग्रेस में शामिल होगई थी। अब भाजपा के कुछ नेताओं के रवैये से परेशान होकर डा फिरोज़ बेग ने भाजपा को तिलांजलि दे कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व इन्होंने फेसबुक पर अपनी व्यथा और पीड़ा को व्यक्त किया था। इस मामले में भाजपा के एक सीनियर अल्पसंख्यक नेता ने अपनी पार्टी के नेताओं को डाक्टर बेग को बुलाकर समझाने की बात कही थी, लेकिन शायद उनकी बात पर कोई तवज्जो नहीं दिए जाने से संभवतः यह स्थिति निर्मित होगई। वहीं जनचर्चा है कि सत्ता पक्ष के दोनों ही ग्रुप के कुछ नेता ” दीदी” और “भैया ” की नज़दीकियों का लाभ लेकर संगठन को और मज़बूत कार्यकर्ताओं को नज़रअंदाज़ करने की अनेक शिकायतें हैं, जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं में नाराज़गी और मनोबल टूटना स्वाभाविक है। वहीं दूर दराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ कार्यकर्ता ” दीदी” और “भैया” का दम भरकर शहर में आकर शान बघारते हैं, जिसकी वजह से भी शहरी कार्यकर्ताओं में नाराज़गी है, जो एन इलैक्शन के मौक़े पर उम्मीदवारों के लिए नुकसान का कारण बन सकते हैं।
from New India Times https://ift.tt/2qRgleb

Social Plugin