विधानसभा चुनाव: पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता वीरसिंह भूरिया हैं थांदला विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार, टिकट पर मिलने पर बगावत का भी है खतरा

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के थांदला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रबल दावेदार पूर्व विधायक श्री वीरसिंह भूरिया की टिकट तो बहुत पहले ही फाईनल मानी जा रही है। कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री वीर सिंह भुरिया ने चर्चा करते हुए संवाददाता को बताया कि लांडे लोगों के कहने से क्या होता है अपनी टिकट तो पहले से ही फाइनल है। आला कमान ने थांदला विधानसभा की कमान मुझे सौंपी है ओर बहुत पहले ही मुझे हरी झंडी दे दी गई थी। मैं ऐतिहासिक मतों से जीत कर इतिहास रचा दूंगा।

उधर थांदला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का कहना था की भाई वीर सिंह भूरिया को अगर इस बार टिकट नहीं दिया गया और टिकट काटा तो पूरे थांदला विधानसभा क्षेत्र के गांव, फलिए, मोहल्ले व कस्बे के मतदाता बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे, इस तरह की चर्चाओं के बाजार भी काफी गर्म हैं। हजारों मतदाताओं का कहना कि अगर वीर सिंह भाई निर्दलीय चुनाव भी लड़ लें तो ऐतिहासिक मतों से विजय श्री हासिल करेंगे। अब देखना यह है कि विधान सभा चुनाव इस बार क्या गुल खिलाता है? इस बार एक कहावत भी सिद्ध हो रही है कि हम खेलेंगे नहीं तो खेल बिगाडेंगे जरूर। यहां बागियों के खेल बिगाडने की भी तैयारी चल रही है जिस कारण यहां कांटे की टक्कर होगी।



from New India Times https://ift.tt/2P6odHd