यवतमाल शहर की जलापूर्ति रोकने वालों पर कार्रवाई करें: पार्षद जावेद अंसारी

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल शहर को पानी आपुर्ती करने वाले जलाशयों में पर्याप्त मात्रा में पानी मुहय्या होने के बावजुद शहर में पानी आपूर्ति नही की जा रही है। शहर के ज्यादातर हिस्सों में गत कई दिनों से नल में पानी नही आया है। इससे पहले जो पानी आया था वह गंदा और बदबुदार था। इसके खिलाफ आवाज उठाने पर शहर को पानी आपुर्ति करने वाले जीवन प्राधिकरण ने मेंटिनेंस के नाम पर शहर का पानी ही बंद कर दिया जिससे शहरवासी काफी त्रस्त हुए हैं। ऐन दिवाली जैसे त्यौहार के मौके पर लोगों को पानी आपुर्ति ना होने से प्राधिकरण के खिलाफ लोगों में काफी रोष व्याप्त है। थंड के दिनों में भी लोगों को पानी के लिए कुएं और बोरवेल पर जाना पड रहा है। त्यौहार के लिए कई लोग, व्यापारी साफ सफाई के काम निकालते है, पानी ही नही होने से यह काम भी रूक से गए हैं। पैसे देकर भी टैंकर समय पर उपलब्ध नहीं होता है। लोगों की इन समस्याओं के लिए केवल जीवन प्राधिकरण की लापरवाही को जिम्मेदार होने का आरोप कांग्रेस के नेता एवं जेष्ठ पार्षद जावेद अंसारी ने लगाया है। शहर को जलापुर्ती करने वाली पाईप के मेंटिनेंस का काम निकालना ही था तो जलापूर्ति की दूसरी पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की ऐसा सवाल भी उन्होंने किया है। अचानक शहर में अॅटो घुमाकर कुछ दिन जलापूर्ति नहीं की जाएगी ऐसी सुचना लोगों को दी गई है जिससे लोगों में हडकंम मच गया है। लोग पानी जमा करने के लिए इधर उधद दौडने लगे, कई लोगों को प्राधिकरण के अधिकारियों को कोसते नजर आए। शहर में शुरू रास्ते के खुदाई दौरान कोई पाईप फुट गया होगा ऐसी आशंका शहरवासी व्यक्त कर रहे हैं। त्यौहार के मौके पर लोगों को पानी के लिए परेशान करने वाले जिम्मेदार अधिकारी, कर्मीयों पर कार्रवाई करें ऐसी मांग पार्षद जावेद अंसारी ने आला अधिकारीयों से की है।



from New India Times https://ift.tt/2qqQ46h